dcsimg

पोमाकैन्थीडाए ( Hindi )

provided by wikipedia emerging languages

पोमाकैन्थीडाए (Pomacanthidae), जिसे समुद्री एंजलमीन (Marine angelfish) भी कहा जाता है, हड्डीदार किरण-फ़िन मछलियों के पर्सिफ़ोर्मेज़ गण का एक कुल है। इसमें लगभग ७ वंशों में ८६ जातियाँ सम्मिलित हैं जो हिन्द, अटलांटिक और पश्चिमी प्रशांत महासागरों में रहती हैं। यह अधिकतर कम गहराई वाली रीफ़ों में रहती हैं।[1]

रूप व स्वभाव

इस कुल की मछलियाँ उजले रंगों के कारण रीफ़ों के निवासियों में आसानी से पहचानी जाती हैं। इनका शरीर पिचका और लम्बा होता है। औसत लम्बाई २० से ३० सेंटीमीटर होती है, लेकिन कुछ जातियाँ १५ सेंटीमीटर जितनी छोटी और कुछ ६० सेंटीमीटर तक लम्बी हो सकती हैं।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. "Angels on the Pinnacle". "French and gray angelfishes eating sponges on Conch Reef, Florida Keys."
license
cc-by-sa-3.0
copyright
विकिपीडिया के लेखक और संपादक

पोमाकैन्थीडाए: Brief Summary ( Hindi )

provided by wikipedia emerging languages

पोमाकैन्थीडाए (Pomacanthidae), जिसे समुद्री एंजलमीन (Marine angelfish) भी कहा जाता है, हड्डीदार किरण-फ़िन मछलियों के पर्सिफ़ोर्मेज़ गण का एक कुल है। इसमें लगभग ७ वंशों में ८६ जातियाँ सम्मिलित हैं जो हिन्द, अटलांटिक और पश्चिमी प्रशांत महासागरों में रहती हैं। यह अधिकतर कम गहराई वाली रीफ़ों में रहती हैं।

license
cc-by-sa-3.0
copyright
विकिपीडिया के लेखक और संपादक