कोरिफ़ेना (Coryphaena), जो डोल्फ़िनफ़िश (dolphinfish) भी कहलाती है, किरण-फ़िन मछलियों का एक जीववैज्ञानिक वंश है। यह वंश कोरिफ़ेनिडाए (Coryphaenidae) गण के अंतर्गत आता है और उसका एकलौता सदस्य वंश है। इसमें आने वाली मछली जातियाँ चपटे सिर और पीठ पर एक लम्बा फ़िन रखती हैं। वास्तव में इनका डोल्फ़िनों के साथ कोई जीववैज्ञानिक सम्बन्ध नहीं है।
डॉलफ़िनफ़िश समुद्र में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली मछिलियों में से एक है और इसका आकार ६ फ़ुट लम्बा और वज़न ४० किलो तक पहुँच सकता है। इसलिए अन्य मछलियाँ इसका बहुत शिकार करती हैं और मछुआरे भी इन्हें बहुत पकड़ते हैं। क्योंकि डॉलफ़िन एक बुद्धिमान स्तनधारी माना जाता है इसलिए बहुत से लोग उसे खाना नापसंद करते हैं इसलिए डॉलफ़िनफ़िश को अक्सर 'माही-माही' के नाम से बेचा जाता है ताकि लोग इसे ग़लती से डॉलफ़िन न समझ बैठें।[1][2]
कोरिफ़ेना (Coryphaena), जो डोल्फ़िनफ़िश (dolphinfish) भी कहलाती है, किरण-फ़िन मछलियों का एक जीववैज्ञानिक वंश है। यह वंश कोरिफ़ेनिडाए (Coryphaenidae) गण के अंतर्गत आता है और उसका एकलौता सदस्य वंश है। इसमें आने वाली मछली जातियाँ चपटे सिर और पीठ पर एक लम्बा फ़िन रखती हैं। वास्तव में इनका डोल्फ़िनों के साथ कोई जीववैज्ञानिक सम्बन्ध नहीं है।
डॉलफ़िनफ़िश समुद्र में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली मछिलियों में से एक है और इसका आकार ६ फ़ुट लम्बा और वज़न ४० किलो तक पहुँच सकता है। इसलिए अन्य मछलियाँ इसका बहुत शिकार करती हैं और मछुआरे भी इन्हें बहुत पकड़ते हैं। क्योंकि डॉलफ़िन एक बुद्धिमान स्तनधारी माना जाता है इसलिए बहुत से लोग उसे खाना नापसंद करते हैं इसलिए डॉलफ़िनफ़िश को अक्सर 'माही-माही' के नाम से बेचा जाता है ताकि लोग इसे ग़लती से डॉलफ़िन न समझ बैठें।