dcsimg

ब्लाइद ट्रॅगोपॅन ( hindi )

tarjonnut wikipedia emerging languages

ब्लाइद ट्रॅगोपॅन (Blyth’s tragopan) या (grey-bellied tragopan) (Tragopan blythii) फ़ीज़ॅन्ट कुल का पक्षी है जो ट्रॅगोपैन प्रजाति का सबसे बड़ा पक्षी है।

पर्याय

इसे असम में हुरहुरिया या सान सुरई, नागा भाषा में आघा, आओघो, ग्नू, कूकी भाषा में चिङथो तथा तिब्बती में बॉप कहते हैं।[2]

विचरण क्षेत्र

यह पक्षी भूटान से लेकर भारत के पूर्वोत्तर प्रांत अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिज़ोरम, मणिपुर से लेकर उत्तरीय म्यान्मार, दक्षिण-पूर्वी तिब्बत तथा पश्चिमोत्तर यूनान (चीन) में छोटी और छितरी हुयी आबादी में पाया जाता है। हाल के अन्वेषण से पता चला है कि यह भारत में दुर्लभ है हालांकि नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों में यह स्थानीय रूप से आम पाया जाता है।[1]

आबादी

इस पक्षी की आबादी का अनुमान २,५०० से ९,९९९ तक लगाया गया है और यह निरंतर घटती जा रही है।[1]

सन्दर्भ

  1. बर्डलाइफ़ इंटरनैशनल (2012). "Tragopan blythii". IUCN Red List of Threatened Species. Version 2013.2. International Union for Conservation of Nature. अभिगमन तिथि ०२ मई २०१६. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  2. anonymous. Indian Bird Names. ENVIS centre Bombay Nat. Hist. Society. पृ॰ ६९. अभिगमन तिथि ०२ मई २०१६. नामालूम प्राचल |archived by= की उपेक्षा की गयी (मदद); |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
lisenssi
cc-by-sa-3.0
tekijänoikeus
विकिपीडिया के लेखक और संपादक
alkuperäinen
käy lähteessä
kumppanisivusto
wikipedia emerging languages

ब्लाइद ट्रॅगोपॅन: Brief Summary ( hindi )

tarjonnut wikipedia emerging languages

ब्लाइद ट्रॅगोपॅन (Blyth’s tragopan) या (grey-bellied tragopan) (Tragopan blythii) फ़ीज़ॅन्ट कुल का पक्षी है जो ट्रॅगोपैन प्रजाति का सबसे बड़ा पक्षी है।

lisenssi
cc-by-sa-3.0
tekijänoikeus
विकिपीडिया के लेखक और संपादक
alkuperäinen
käy lähteessä
kumppanisivusto
wikipedia emerging languages