भारतीय सेही एक कृंतक जानवर है। इसका फैलाव तुर्की, भूमध्य सागर से लेकर दक्षिण-पश्चिम तथा मध्य एशिया (अफ़गानिस्तान और तुर्कमेनिस्तान सहित) एवं दक्षिण एशिया (पाकिस्तान, भारत, नेपाल तथा श्रीलंका) और चीन तक में है। हिमालय में यह २,४०० मी. तक की ऊँचाई में पाया जाता है।[1]
इसकी लंबाई ६३-९१ से.मी., पूँछ की लंबाई १५-३० से.मी. और वज़न ५-१६ कि. होता है।[2]
इसके शरीर के बाल मोटे, मज़बूत और नुकीले होते हैं जो इसे परभक्षियों से बचने में मदद करते हैं। इन बालों को सेही के काँटे भी कहते हैं। सेही के शरीर हिलाने पर यह काँटे झड़ते हैं, लेकिन यह धारणा ग़लत है कि सेही इन काँटों को अपने दुशमन पर फेंक सकता है।
यह एक शाकाहारी प्राणी है जो पत्ती, घास और छोटे पौधे खाता है।
मादा और नर में यौन परिपक्वता क्रमशः २५ तथा २९ महीने में आती है। गर्भ काल २१० दिन का होता है तथा एक बार में मादा १-४ बच्चों को जन्म देती है।[2]
भारतीय सेही एक कृंतक जानवर है। इसका फैलाव तुर्की, भूमध्य सागर से लेकर दक्षिण-पश्चिम तथा मध्य एशिया (अफ़गानिस्तान और तुर्कमेनिस्तान सहित) एवं दक्षिण एशिया (पाकिस्तान, भारत, नेपाल तथा श्रीलंका) और चीन तक में है। हिमालय में यह २,४०० मी. तक की ऊँचाई में पाया जाता है।