dcsimg

वाइब्रियो ( hindi )

fourni par wikipedia emerging languages

वाइब्रियो (Vibrio) ग्राम-ऋणात्मक बैक्टीरिया का एक जीववैज्ञानिक वंश है। इसकी कोशिकाओं का आकार चापदार छड़ी जैसा होता है (यानि कोमा जैसा)। इसकी कई जातियाँ भोजन विषात्तन की कारक होती हैं और ठीक से मछलियाँ व अन्य समुद्री आहार न पकाने के कारण फैलती हैं। हैज़ा उत्पन्न करने वाली वाइब्रियो कोलेराए (Vibrio cholerae) जाति इसी वंश में शामिल हैं। यह प्रोटियोबैक्टीरिया संघ के गामाप्रोटियोबैक्टीरिया वर्ग के वाइब्रियोनेसी कुल की सदस्य होती हैं और अधिकतर खारे जल में रहती हैं। वाइब्रियो जातियाँ अंतर्बीजाणु न बनाने वाली विकल्पी अवायुजीव होती हैं। अधिकांश वाइब्रियो जातियों की कोशिकाओं में दो गुणसूत्र (क्रोमोसोम) होते हैं जो बैक्टीरिया के लिए असाधारण है।[1][2] इसकी सभी जातियाँ कशाभिकाएँ रखती हैं और गतिशील होती हैं।[3][4][5][6]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. Trucksis, Michele; Michalski, Jane; Deng, Ying Kang; Kaper, James B. (1998-11-24). "The Vibrio cholerae genome contains two unique circular chromosomes". Proceedings of the National Academy of Sciences (अंग्रेज़ी में). 95 (24): 14464–14469. PMC 24396. PMID 9826723. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0027-8424. डीओआइ:10.1073/pnas.95.24.14464.
  2. Okada, Kazuhisa; Iida, Tetsuya; Kita-Tsukamoto, Kumiko; Honda, Takeshi (2005-01-15). "Vibrios Commonly Possess Two Chromosomes". Journal of Bacteriology (अंग्रेज़ी में). 187 (2): 752–757. PMC 543535. PMID 15629946. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0021-9193. डीओआइ:10.1128/JB.187.2.752-757.2005.
  3. Ryan KJ; Ray CG, संपा॰ (2004). Sherris Medical Microbiology (4th संस्करण). McGraw Hill. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0-8385-8529-9.
  4. Faruque SM; Nair GB, संपा॰ (2008). Vibrio cholerae: Genomics and Molecular Biology. Caister Academic Press. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-904455-33-2.
  5. Madigan, Michael; Martinko, John, संपा॰ (2005). Brock Biology of Microorganisms (11th संस्करण). Prentice Hall. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0-13-144329-1.
  6. Thompson FL, Gevers D, Thompson CC, Dawyndt P, Naser S, Hoste B, Munn CB, Swings J (2005). "Phylogeny and Molecular Identification of Vibrios on the Basis of Multilocus Sequence Analysis". Applied and Environmental Microbiology. 71 (9): 5107–5115. PMC 1214639. PMID 16151093. डीओआइ:10.1128/AEM.71.9.5107-5115.2005.
licence
cc-by-sa-3.0
droit d’auteur
विकिपीडिया के लेखक और संपादक

वाइब्रियो: Brief Summary ( hindi )

fourni par wikipedia emerging languages

वाइब्रियो (Vibrio) ग्राम-ऋणात्मक बैक्टीरिया का एक जीववैज्ञानिक वंश है। इसकी कोशिकाओं का आकार चापदार छड़ी जैसा होता है (यानि कोमा जैसा)। इसकी कई जातियाँ भोजन विषात्तन की कारक होती हैं और ठीक से मछलियाँ व अन्य समुद्री आहार न पकाने के कारण फैलती हैं। हैज़ा उत्पन्न करने वाली वाइब्रियो कोलेराए (Vibrio cholerae) जाति इसी वंश में शामिल हैं। यह प्रोटियोबैक्टीरिया संघ के गामाप्रोटियोबैक्टीरिया वर्ग के वाइब्रियोनेसी कुल की सदस्य होती हैं और अधिकतर खारे जल में रहती हैं। वाइब्रियो जातियाँ अंतर्बीजाणु न बनाने वाली विकल्पी अवायुजीव होती हैं। अधिकांश वाइब्रियो जातियों की कोशिकाओं में दो गुणसूत्र (क्रोमोसोम) होते हैं जो बैक्टीरिया के लिए असाधारण है। इसकी सभी जातियाँ कशाभिकाएँ रखती हैं और गतिशील होती हैं।

licence
cc-by-sa-3.0
droit d’auteur
विकिपीडिया के लेखक और संपादक